सम्मानित किए गए चिन्मय के शिक्षक
By Edited By: Published: Wed, 23 Jul 2014 09:18 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 09:18 PM (IST)
बोकारो : चिन्मय विद्यालय के शिक्षक गोपालचंद मुंशी को विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था एसओएफ ने वर्ष 2013-2014 के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के पुरस्कार से सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. अशोक सिंह एवं विद्यालय सचिव महेश त्रिपाठी ने उन्हें ट्राफी, प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया। प्राचार्य ने कहा कि इस विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है। बाद में विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें