वन-जन के रिश्ते को बनाएं मजबूत
कसमार : कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय रोशन पब्लिक स्कूल में बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी कुमार मनीष अरविंद ने कहा कि वर्तमान और भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए वन और जन के रिश्ते को मजबूत करने की जरूरत है।
उन्होंने वनों की सुरक्षा एवं अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए स्कूली बच्चों को विशेष तौर पर जागरूक करने की बात कही। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि बच्चों में पेड़-पौधों के प्रति लगाव पैदा करने के उद्देश्य से ही स्कूल ने वन महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष राधानाथ सोरेन, केंद्रीय वन-पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जगदीश महतो, रेंजर अरुण कुमार, मुखिया रामसेवक जायसवाल, उपमुखिया नवीन जायसवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पिंकी भगत एवं धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार ने किया।