Move to Jagran APP

सांप्रदायिकता का जहर फैला रही भाजपा

By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 02:51 AM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 09:06 PM (IST)
सांप्रदायिकता का जहर फैला रही भाजपा

बोकारो : भारतीय जनता पार्टी के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। यह पार्टी मोदी के नाम पर सांप्रदायिकता का जहर फैलाने का काम कर रही है। अमन एवं शांति पसंद लोग भाजपा को नकार देंगे। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत का। वे शनिवार को बोकारो के मजदूर मैदान एवं चंदनकियारी के आम बगान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली भाजपा सबसे अधिक दिनों तक सत्ता में रही। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे के पक्ष में मतदान की अपील की। राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पहले गुजरात के कलंक को धोना चाहिए था। भाजपा को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक औचित्य नहीं है।

राज्य की मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा, झाविमो और आजसू जनता में भ्रम पैदाकर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। सभा की अध्यक्षता मंजूर अंसारी की। मौके पर रामा राउत, साबरा बेगम, मंटू यादव, राजेंद्र सिंह यादव, रणधीर सिंह, सलीम शहजादा, सबिता तिवारी, पीएन तिवारी, संतोष रजवार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.