देशभक्ति का जज्बा जगाता परिषद
बोकारो थर्मल : डीवीसी के बोकारो थर्मल स्थित स्टेशन क्लब में रविवार को भारत विकास परिषद की ओर से समारोह का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि बीटीपीएस के परियोजना प्रधान जीपी सिंह ने समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि परिषद की ओर से गरीबों एवं असहायों की सेवा एवं मदद की जाती है। साथ ही शिक्षा एवं संस्कृति आधारित प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति का जज्बा जगाया जाता है। परिषद की प्रांतीय सचिव सरिता सिन्हा ने और ज्यादा बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्य करने की अपील की।
बोकारो से आए बाल्मीकि कुमार ने परिषद के विस्तार में महिलाओं के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यो में परिषद से जुड़ी महिलाओं के आगे आने से अन्य महिलाओं को भी सेवा कार्य की प्रेरणा मिल रही है। समारोह के पूर्व एनपी सिन्हा ने गायत्री मंत्रोच्चार कर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण किया।
मंच संचालन प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार अम्बष्ट ने किया। मौके पर एपी सिंह, अशोक तिवारी, भरत प्रजापति, राजेन्द्र राम, रागिनी कुमारी, उषा वत्रा, पूनम शर्मा, रेखा कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर