आपदा पीडि़तों की मदद को बढ़ाया कदम
By Edited By: Published: Fri, 05 Jul 2013 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2013 06:39 PM (IST)
चास :
उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कोलंबस पब्लिक स्कूल चास के विद्यार्थियों ने कदम आगे बढ़ाया है। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने चास में सद्भावना जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों व व्यवसायियों से बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह किया। लोगों ने विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग किया। प्राचार्य अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में बाढ़ से जानमाल की क्षति हुई है। ऐसे समय में लोगों को आगे बढ़ कर उनकी सहायता करनी चाहिए। धन संग्रह करके पीड़ितों की मदद के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम में नागेन्द्र प्रसाद, अनिता साह, विकास चंद्र झा, सुब्रत गोप, समरेश झा, प्रियंका, कल्पना, करिश्मा, कैलाश गोप, अश्रि्वनी आदि थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें