Move to Jagran APP

अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें

संवाद सहयोगी, कटड़ा : कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों अवगत कराएं और

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 01:24 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 01:24 AM (IST)
अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें
अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें

संवाद सहयोगी, कटड़ा : कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों अवगत कराएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। यह बात भाजपा के राज्य संगठन मंत्री अशोक कौल ने आधार शिविर कटड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

कटड़ा में आयोजित शताब्दी अल्प विस्तारक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों से संपर्क बढ़ाएं। यह कार्यक्रम राज्यभर में 15 दिन तक चलेगा, जिसमें पार्टी का एक कार्यकर्ता 15 दिन में पांच बूथ पर जाकर लोगों को जोड़ने की रिपोर्ट पार्टी को देगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला रियासी के करीब 34 कार्यकर्ता जम्मू जिला के लिए रवाना हुए। वहीं जिला जम्मू के 40 पार्टी कार्यकर्ता आधार शिविर कटड़ा पहुंचे, जो जिला रियासी के हर बूथ पर जाकर पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर अशोक कौल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ ही लोगों को जागरूक करें। इसलिए यह कार्यक्रम पूरे राज्यभर में चलाए जा रहे हैं। जिसमें लोगों को केंद्र द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके पर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष कुलदीप दुबे, नंद किशोर शर्मा, पवन देव सिंह, अजय बडु, शशि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.