पत्थर की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : जिले बलाना सिग्धी इलाके में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दो किशोर
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : जिले बलाना सिग्धी इलाके में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शमीमा बानो पुत्री मुहम्मद अमीन गुज्जर व बेगा बानो पुत्री अब्दुल्ला गुज्जर दोनों निवासी बरनदी सिगदी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक शमीमा और बेगा बानो दो अन्य लड़कियों के साथ भेड़ बकरियां चराने के लिए बलाना सिगदी के जंगलों में गई थी। शाम को घर लौटते समय शमीमा तथा बेगा पहाड़ी से गिरे पत्थर के नीचे दब गई, जबकि दो अन्य लड़कियां कुछ दूरी पर होने के कारण सकुशल बच गई। दोनों लड़कियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही छात्रू पुलिस की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से मलबा हटा कर दोनों लड़कियों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए छात्रू अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों किशोरियों की मौत से उनके घरों में मातम का माहौल है।