बच्चों ने रंगोली से बनाए चित्र
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य पर रंगोली बनाओ प्रतियोगि
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य पर रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने रंगोली के माध्यम से विभिन्न प्रकार के चित्र बनाए।
इस मौके पर जिला कमिश्नर सीनियर उप प्रधान स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अशोक कुमार मुख्य अतिथि थे। उन्होंने स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना करते हुए इस प्रतियोगिता की तारीफ की।
मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में प्रधानाचार्य रेणु शर्मा की अध्यक्षता में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंगों के माध्यम से रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा को उजागर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों का उत्साह देख कर लगता है कि बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कड़ी मेहनत की है। इस मौके पर बलवान सिंह भारतीय शिक्षा सीमित के अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित स्कूल स्टाफ भी मौजूद थे।