छात्राओं से जबरन किराया वसूलने का आरोप
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : डिग्री कॉलेज ऊधमपुर में छात्राओं के लिए लगाई गई कॉलेज बस में सफर न करने वाली
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : डिग्री कॉलेज ऊधमपुर में छात्राओं के लिए लगाई गई कॉलेज बस में सफर न करने वाली छात्राओं से जबरन किराया वसूला जा रहा है। यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री सुशांत गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर वह पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके है। लेकिन कॉलेज प्रशासन इस बात को लेकर गंभीर नहीं है। सुशांत ने आरोप लगाया कि कॉलेज में छात्राओं के लिए लगाई गई बस का प्रयोग कॉलेज के स्टाफ को रेलवे स्टेशन से लाने व छोड़ने के लिए किया जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कॉलेज प्रशासन अपनी मनमर्जी बंद न किया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर हर्ष थरमट, संजीव सिंह, आदित्य शर्मा, अर्जुन खजूरिया, रजत खजूरिया सहित अन्य मौजूद थे।