Move to Jagran APP

विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाया दमखम

By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 02:00 AM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 02:00 AM (IST)
विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाया दमखम

संवाद सहयोगी, कटड़ा : कस्बे पास स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के स्टेडियम में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन हुआ, जिसमें लड़के व लड़कियों ने हिस्सा लिया। इन खेलों में कई मुकाबले करवाए गए। इसमें पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम्मानित किया। लड़कियों के डिस्क थ्रो में साक्षी ने पहला, रीना ने दूसरा तथा प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह लड़कों के मुकाबले में अक्ष पहला, अरुण ने दूसरा व स्वतंत्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के जवेलीन मुकाबले में शशि ने पहला, इकरा ने दूसरा तथा रीना ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह लड़कों में अरुण, सुनील तथा रोहित ने पहला दूसरा, व तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन सौ मीटर लड़कों की दौड़ में सुनील यादव ने पहला, अंकित त्यागी ने दूसरा तथा रजनीश ने तीसरा स्थान हासिल किया। आठ सौ मीटर लड़कों के दौड़ मुकाबले में रीतेश ने पहला, अंकित ने दूसरा व सुनील ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के शाटपुट मुकाबले में तवलीन ने पहला, इकरा ने दूसरा, सोनिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह लड़कों के मुकाबले में रीतम ने पहला, अक्ष ने दूसरा व स्वतंत्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के हाई जंप मुकाबले में सोनिया ने पहला, जया ने दूसरा व नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के मुकाबले में अश्विनी ने पहला, अक्षर ने दूसरा तथा मयंक व तनजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। लांग जंप लड़कियों के मुकाबले में सोनिया ने पहला, धरणी ने दूसरा तथा इकरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के मुकाबले में अश्विनी ने पहला, सागर ने दूसरा व अनिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में लड़कों के मुकाबले में अश्विनी ने पहला, कपिल ने दूसरा तथा रवि ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिक्स रिले में अरुण, रवि सोनिया, तथा निकिता ने पहला, अश्विनी, धनंजय, धरणी तथा तवलीन ने दूसरा अंकिता, इकरा, मनोज तथा रीतेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर टीम मुकाबले में अंकिता, इकरा, अल्का, श्रेया ने पहला स्थान, श्वेता, निकिता, वंदना तथा सोनिया ने दूसरा, धरणी, जया, तवलीन, तृषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लड़कों की टीम मुकाबले में अश्विनी, जयद, तनजीत ने पहला, सागर, मनोज व अनिल ने दूसरा, रीतुराज, अरुण व रवि ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह सभी मुकाबले श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खेल विभाग के सहयोग से आयोजित किए गए। इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रशासन सहित खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.