श्रीनगर में गुजरी सर्दी की सबसे ठंडी रात
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : न्यूनतम तापमान के लगातार शून्य से नीचे रहने के कारण कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ ठ
संवाद सहयोगी, श्रीनगर : न्यूनतम तापमान के लगातार शून्य से नीचे रहने के कारण कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। वीरवार को श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 10.4 और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॅार्ड किया गया जो मौजूदा सर्दियों में श्रीनगर में अभी तक का सबसे कम अधिकतम व न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान वादी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 10 दिसंबर से कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 12 दिसंबर तक जारी रहेगा। वादी के उच्च पर्वतीय इलाकों में हलकी से सामान्य, निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। श्रीनगर व साथ सटे इलाकों में मौसम शुष्क था। दिनभर आसमान पर घने बादल छाए रहे। दिन का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान बराबर शून्य से नीचे बने रहने के चलते रात में ठंड बढ़ गई है। श्रीनगरवासियों ने अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस के बीच मौजूदा सर्दियों का सब से सर्द दिन व रात गुजारी। पहलगाम में न्यूनतम तापमान -3.8, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। उधर, लद्दाख प्रांत के लोगों को कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। लेह क्षेत्र में न्यूनतम तापमान -3.0, करगिल में न्यूनतम तापमान -1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।