जल्द श्रद्धालुओं के लिए खोली जाएगी प्राचीन गुफा
संवाद सहयोगी, कटड़ा : मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही प्राचीन गुफा से श्रद्धा
संवाद सहयोगी, कटड़ा : मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही प्राचीन गुफा से श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे। श्राइन बोर्ड प्रशासन अगले सप्ताह प्राचीन गुफा के कपाट खोलने पर विचार कर रहा है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अजित कुमार साहु ने बताया कि वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा का आंकड़ा दस हजार से नीचे है। आगामी दो-तीन दिन इसी तरह यात्रा का आंकड़ा रहा तो श्राइन बोर्ड आगामी सोमवार के उपरांत प्राचीन गुफा खोल सकता है। मौजूदा वर्ष में यह दूसरा अवसर होगा जब प्राचीन गुफा के कपाट खोले जाएंगे। इससे पहले फरवरी में प्राचीन गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोली गई थी। हालांकि बीते पखवाड़े प्रतिदिन पंद्रह से अठारह हजार श्रद्धालु रोजाना वैष्णो देवी भवन पहुंच रहे थे। नोटबंदी के उपरांत यात्रा में काफी गिरावट आई। वर्तमान में मात्र सात से नौ हजार श्रद्धालु भी मां के दरबार पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ जानकारों का मानना है कि बीते दिनों नगरोटा में हुए आतंकी हमले के बाद यात्रा में और ज्यादा गिरावट आ सकती है।