विधायक पर हमले के आरोप में एआरटीओ गिरफ्तार
बारामुला, संवाद केंद्र : बांडीपोर पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय विधायक पर हमले के आरोप में जिले के एआर
By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 01:10 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2015 01:10 AM (IST)
बारामुला, संवाद केंद्र : बांडीपोर पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय विधायक पर हमले के आरोप में जिले के एआरटीओ (सहक्षेत्रीय परिवाहन अधिकारी) को जेल भेज दिया। उसकी पहचान तारिक अहमद भट के तौर पर हुई है। बताया जाता है कि भट ने कुछ दिन पहले स्थानीय विधायक उस्मान मजीद को उनके ऑफिस चैंबर में जाकर पीटा था। मजीद ने भट के खिलाफ थाने में जाकर इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और मंगलवार सुबह एआरटीओ को हिरासत में लिया गया। जिला आयुक्त शाह फैसल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भट के खिलाफ इस से पहले भी बहुत सी शिकायतें मिली थी कि वह वाहन चालकों के साथ दुर्व्यवहार करता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें