मास्टर बेली राम को दी श्रद्धांजलि
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के ठाकुरद्वारा में शुक्रवार को स्व. मास्टर बेली राम की 12वीं पुण्य तिथि
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 01:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के ठाकुरद्वारा में शुक्रवार को स्व. मास्टर बेली राम की 12वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने भाग लिया। उन्होंने स्व. बेलीराम के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी व उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
कांग्रेस नेता सुभाष कपूर ने कहा कि मास्टर बेली राम ने अपना पूरा जीवन नौशहरा के विकास के लिए लगा दिया। वह एक ऐसे व्यक्ति थे जो एक बार भी चुनाव में नहीं हारे। आज नौशहरा में जो भी विकास हुआ है वह उनके कार्यकाल मे ही हुआ है।
इस मौके पर एडवोकेट राजेन्द्र कुमार शर्मा, राजेंद्र चौधरी, अशोक कुमार समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें