जवानों की शांति कायम करने में अहम भूमिका
जागरण संवाददाता, राजौरी : पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के उपसभापति कुलदीप राज गुप्ता ने पुलिस के जवानों को स
जागरण संवाददाता, राजौरी : पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के उपसभापति कुलदीप राज गुप्ता ने पुलिस के जवानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों का क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने में अहम भूमिका रही है। जिस समय हम लोग अपने घरों में आराम से सो रहे होते हैं, उस समय यह जवान हमारी रक्षा के लिए हर परिस्थिति में मुस्तैद रहते हैं। उन्होंने कहा कि इन जवानों को सम्मानित करने के अवसर काफी कम आते हैं, लेकिन अब यह कार्य शुरू कर दिया गया है जो भी जवान मिलेंगे उन्हें उसी समय प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर उन्होंने जवानों की समस्याएं भी सुनीं और आश्वासन दिया कि आप लोगों की समस्या दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के अन्य नेताओं के साथ साथ क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे।