सेना ने स्कूल-कॉलेज व धाíमक स्थलों पर लगाए पौधे
संवाद सहयोगी, पुंछ : मेंढर तहसील में तैनात सेना की बटालियन के जवानों व अधिकारियों ने क्षेत्र के सरका
संवाद सहयोगी, पुंछ : मेंढर तहसील में तैनात सेना की बटालियन के जवानों व अधिकारियों ने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों, डिग्री कॉलेज, छोटे शाह, हनुमान मंदिर सहित अन्य जगहों पर पौधरोपण किया। इसमें स्कूल-कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों व पुलिस ने भी सहयोग किया। सेना ने वीते वर्ष भी हजारों पौधे लगाकर लोगों को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया था। वहीं, पौधरोपण अभियान में सेना बटालियन के कमान अधिकारी, जवान, सरकारी डिग्री कॉलेज मेंढर के ¨प्रसिपल शब्बीर अहमद शाह, एसडीएम राहुल यादव, पुलिस अधिकारी रिजाय तांत्रे व स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे। इस मौके पर सेना अधिकारी ने विद्याíथयों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पर्यावरण खतरे में है, जिसके बचाव के लिए हम सबको आगे आने की जरूरत है। लोगों को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक कर पेड़ों की हो रही कटाई को रोकने के साथ पेड़-पौधे लगाएं। वहीं, उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को हर साल करीब पांच-पांच पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। इस मौके पर डिग्री कॉलेज के ¨प्रसिपल व अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर मेंढर के अन्य लोग मौजूद थे।