सेना के जवान ने की खुदकुशी
जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले के लोअर कृष्णा घाटी सेक्टर में तैनात सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइ
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Mar 2017 06:01 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 06:01 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पुंछ : जिले के लोअर कृष्णा घाटी सेक्टर में तैनात सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर दी। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सेना ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। सिपाही रोशन ¨सह 39 आरआर में तैनात था। सुबह गोली की आवाज सुन कर अन्य जवान दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रोशन ¨सह खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जवानों ने अपने अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद जवानों ने रोशन को निकटवर्ती सैन्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को संबंधित यूनिट के अधिकारियों के हवाले कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें