वन मंत्री को किया सम्मानित
कठुआ : स्थानीय नागरिकों ने वन मंत्री चौ. लाल सिंह के सम्मान में वीरवार शाम को कालीबड़ी में एक समारो
कठुआ : स्थानीय नागरिकों ने वन मंत्री चौ. लाल सिंह के सम्मान में वीरवार शाम को कालीबड़ी में एक समारोह का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय लोगों ने उनकी वन मंत्री के तौर पर बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने मंत्री की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की और कहा कि उनके द्वारा अब वन मंत्री के कार्यकाल में भी बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उनकी कार्यप्रणाली स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर भी सराहनीय और राज्य के विकास में अहम योगदान देने वाली थी। अब वन मंत्री के तौर पर उन्होंने लाखों पौधे लगाने का जो संकल्प लिया है, उससे इस राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ हाईवे पर पहली बार किसी मंत्री ने पौधरोपण कार्य कर राज्य में हरियाली को बढ़ावा देने का प्रयास शुरू किया हे। इस मौके पर मंत्री को फूलों का हार पहना कर उन्हें सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कांता चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रही।