गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही सरकार : जुगल किशोर
संवाद सहयोगी, बिलावर : केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक
संवाद सहयोगी, बिलावर : केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के मकसद से भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क अभियान जारी है। इसी क्रम में भाजपा सासद जुगल किशोर शर्मा ने बिलावर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम के संचालन के लिए संचालन कमेटियों का गठन किया। शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार केंद्र में अपने तीन साल पूरे कर चुकी है। जो गरीबों की सेवा करने का काम कर रही है। सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अपने तीन साल के कार्यकाल में कई योजनाएं लाई है। गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना से नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए। उजाला योजना से लोगों के घरों को रोशन किया गया। युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। पढे़-लिखों के लिए मुद्रा बैंक योजना है, जिससे आर्थिक मदद लेकर वह अपना काम शुरू कर सकेंगे। पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर काम कर रही है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को लेकर उनके जन्म शताब्दी वर्ष को मना रही है, जिसमें देश के हर कोने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी संचालन समितिया अभी से अपने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयार हो जाएं। बैठक में भाजपा के पहाड़ी जिला प्रधान एवं बनी के विधायक जीवन लाल ने संचालन समितियों के कार्य के बारे में बताया। बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गणेश बसोत्रा, जिला उपाध्यक्ष नरायण दत्त त्रिपाठी, सुरेद्र सिंह बिलोरिया, जिला महासचिव मुकेश खजूरिया, जिला सचिव अमरीक सिंह, भाजपा मंडल प्रधान बिलावर कैप्टन ओम प्रकाश, महिला मोर्चा की जिला प्रधान रेवा खजूरिया, महिला मोर्चा की मंडल प्रधान उर्मिला अंडोत्रा, भाजयुमो के मंडल प्रधान लुकेश सुंबड़िया आदि उपस्थित थे।