सर्वधर्म सेवा समिति ने शहीदों को याद किया
कठुआ : स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 11:37 AM (IST)
कठुआ : स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सर्वधर्म सेवा समिति के प्रधान राबिन शर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में जहां नरम दल अपने सत्याग्रह आंदोलनों से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला रहे थे। वहीं शहीद भगत सिंह जैसे देश के नौजवान अंग्रेजों के साथ जबरदस्त मुकाबला कर अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे थे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें और देश सेवा को तत्पर रहें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें