शहीदों के मार्ग पर चलने को किया प्रेरित
रामकोट : गुजरु नगरोटा के दुर्गा मंदिर में त्रिमूर्ति बलिदान दिवस मनाया गया। इसमें मंडल भाजपा प्रधान
रामकोट : गुजरु नगरोटा के दुर्गा मंदिर में त्रिमूर्ति बलिदान दिवस मनाया गया। इसमें मंडल भाजपा प्रधान कुलदीप अबरोल सहित अन्य ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया, और सभी युवाओं को शहीदों के बताए गए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान विपिन शर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में पवन कुमार और सुरेंद्र शर्मा को मोर्चा के महासचिव की जिम्मेदारी सौपंी गई। उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला प्रधान सुनीता शर्मा, मंगतराम, गोविंद राम, उत्तम सिंह, राम चंद, मनोहर लाल, ओम प्रकाश, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
-------------------
सोशल गु्रप ने शहीदों को याद किया
बिलावर : त्रिमूर्ति के बलिदान दिवस पर सोशल ग्रुप द्वारा फि ंतर में एक कार्यक्रम आयोजित कर देश के वीर सपूतों को श्रद्धाजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने की । भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने छोटी सी आयु में देश की आजादी की खातिर ब्रिटिश राज्य के खिलाफ जंग चलाई हुई थी। अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने कहा कि त्रिमूर्ति ने देश के युवाओं को देश के प्रति समर्पण का एक संदेश दे दिया है कि देश से कुछ भी बड़ा नहीं है। इसलिए उन्होंने अपना सब कुछ देश की खातिर अर्पित कर दिया। कार्यक्रम में महासचिव संजीव गुप्ता , सुदेश परोहित, रॉकी मेहरा आदि ने अपने विचार रखे।