रामलीला क्लब मढ़ीन ने सफाई अभियान चलाया
संवाद सहयोगी, चड़वाल : ग्रामीण कस्बा मढ़ीन की गलियों में फैला कूड़ा करकट यहां के लोगों को परेशान
संवाद सहयोगी, चड़वाल : ग्रामीण कस्बा मढ़ीन की गलियों में फैला कूड़ा करकट यहां के लोगों को परेशान कर रहा है। वहीं कस्बे की खूबसूरती को भी ग्रहण लगा रहा है। प्रशासन की ओर से इसे हटाने की योजना तो नहीं बनाई गई है। अब राम लीला क्लब मढ़ीन द्वारा गलियों में साफ सफाई का अभियान शुरू किया गया है।
क्लब के सदस्य संदीप सुबडि़या, करण सिंह, संजय कुमार, सुमित सिंह लव शर्मा ने बृहस्पतिवार को कस्बे में सफाई अभियान चलाया। अभियान के पहले राम लीला क्लब के सदस्यों ने तहसील मुख्यालय से सटी मुख्य गली में सफाई की। सदस्यों द्वारा गलियों से कूड़ा उठाकर एक जगह इकट्ठा कर उसे जलाया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि कूड़े कचरे से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बदबू के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब पूरे कस्बे में सफाई अभियान चलाएगा। उन्होंने अन्य लोगों से सहयोग करने का अनुरोध करते हुए कहा कि अगर लोग सफाई अभियान में शामिल होकर अपने कस्बे को साफ सुथरा बनकं और घरों का कचरा गलियों में न फेंके तो आसपास के वातावरण में काफी सुधार आ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन उन्हें ट्रैक्टर आदि मुहैया कराए तो कूड़ा कस्बे से दूर फेंके सकते हैं। प्रशासन से भी सहयोग की मांग की है।