Move to Jagran APP

धनतेरस का पर्व आज, सज गए बाजार

संवाद सहयोगी, कठुआ : धनतेरस व दीपावली पर्व के चलते शहर में होने वाले व्यापार पर व्यापारी वर्ग ने नजर

By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 01:54 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 01:54 AM (IST)
धनतेरस का पर्व आज, सज गए बाजार

संवाद सहयोगी, कठुआ : धनतेरस व दीपावली पर्व के चलते शहर में होने वाले व्यापार पर व्यापारी वर्ग ने नजरें गड़ा दी हैं। सीजन का हर वर्ष इंतजार करने वाले व्यापारी अपने-अपने ट्रेड में तमाम बंदोवस्त करते हुए अब त्योहार के दिन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। विशेष महत्ता समझने वाले लोग पर्व के इंतजार में हैं, ताकि धनतेरस पर खरीदारी की जा सके। शुक्रवार को धनतेरस पर अधिकतर लोग बर्तन की खरीदारी करेंगे, जिसके लिए बर्तन व्यापारियों ने भी विशेष तौर पर अपने इंतजाम कर रखे हैं। लाखों का कारोबार करने वाले शहर के व्यापारी भी त्योहार के दिन पर नजर टिकाए हुए हैं। यही नहीं हर दुकानदार ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विशेष तौर पर बंदोवस्त कर रखे हैं। बर्तन स्टोर वालों ने विशेष तौर पर यहां बर्तनों को डिस्पले कर रखा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक उनकी ओर आकर्षित हो सकें। वीरवार को भी बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही जारी रही।

loksabha election banner

उधर, सराफा बाजार ने भी पर्व के चलते पारंपरिक तरीके से चांदी के बर्तनों की खरीदारी की महत्ता को देखते हुए अपने इंतजाम किए हैं। लोग अक्सर चांदी के छोटे बर्तन आदि खरीदे और सुख समृद्धि की कामना करते हैं, जिसके चलते बाजार ने भी अपनी तैयारियां कर रखी हैं, ताकि उनका धनतेरस के साथ ही दीपावली का पर्व बेहतर हो। उधर, कपड़ा रेडीमेड गार्मेट के साथ-साथ इलेक्ट्रानिक वालों ने भी इस पर्व को लेकर इंतजाम कर रखे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.