दो सड़क हादसों में चार घायल
संवाद सहयोगी, कठुआ : विभिन्न सड़क मार्गो पर पेश आए दो अलग-अलग सड़क हादसों में भाई-बहन समेत चार लोग घाय
संवाद सहयोगी, कठुआ : विभिन्न सड़क मार्गो पर पेश आए दो अलग-अलग सड़क हादसों में भाई-बहन समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए पुलिस व लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भाई व बहन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया, जिनकी पहचान प्रिया पुत्री रामलाल व सुनील कुमार पुत्र राम लाल निवासी बसोई के रूप में हुई है। अन्य घायलों की पहचान अजय शर्मा पुत्र कृष्ण चंद निवासी निचला और दीपक कुमार पुत्र स्वर्ण दास निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरनोटी के समीप पेश आया। यहां स्कूटर सवार अजय शर्मा की टक्कर राहगीर दीपक कुमार के साथ हो गई। परिणामस्वरूप हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही दोनों को लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार दिया। घायलों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, एक अन्य सड़क हादसा कॉलेज मार्ग पर शिवा नगर के पास पेश आया। यहां बाइक सवार बहन-भाई प्रिया और सुनील कुमार एक अन्य अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को लोगों व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन कठुआ से अपने घर की ओर जा रहे थे। वहीं, पुलिस ने विभिन्न सड़क हादसों का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।