पावर संस्था ने चलाया पौधरोपण अभियान
संवाद सहयोगी, चड़वाल : पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गैर सरकारी संस्था पावर द्वारा शुरू मोबाइल प्ल
संवाद सहयोगी, चड़वाल : पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से गैर सरकारी संस्था पावर द्वारा शुरू मोबाइल प्लांटेशन ड्राइव के अंतिम चरण में संस्था द्वारा मढ़ीन ब्लॉक काना चक क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया गया। संस्था के संयोजक मुकरजीत शर्मा, पूर्व कृषि अधिकारी सतपाल शर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान संस्था द्वारा काना चक हाई स्कूल सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पांच सौ के करीब विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों के पौधे लगाए गए। अभियान के दौरान सतपाल शर्मा द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि धरती पर पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए पेड़ों का महत्वपूर्ण रोल है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही धरती पर जीवन संभव है। सीमा पर पेड़ों का महत्व पर्यावरण के अलावा भी बढ़ जाता है। इससे पड़ोसी देश से अक्सर होने वाली अकारण गोलीबारी से भी बचाव हो सकता है।
वहीं अभियान की जानकारी देते हुए संस्था के संयोजक मुकुर जीत शर्मा ने कहा कि दो माह पहले शुरू किए गए अभियान में संस्था द्वारा कठुआ सांबा व ऊधमपुर जिलों में विभिन्न स्थानों पर पांच हजार के करीब पौधे लगाए गए हैं और कुछ लोगों को लगाने के लिए वितरित किए गए हैं। अभियान में लोगों के साथ साथ स्कूल प्रबंधनों, सोशल फारेस्टरी व वन विभाग द्वारा भी सराहनीय सहयोग दिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अभियान में दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। बाकी पौधे सर्दियों के सीजन में लगाए जाएंगे। शर्मा ने कहा कि इलाके में फलदार पौधे लगाने की की काफी मांग हैं सरकार को सब्सिडी पर लोगों को पौधे मुहैया करवाने चाहिए।