Move to Jagran APP

नाज खेल मैदान के अस्तित्व पर मंडराने लगा खतरा

संवाद सहयोगी, बिलावर : बारिश के चलते नाज दरिया में आई बाढ़ के कारण नाज खेल मैदान के किनारों पर जारी

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 07:57 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 07:57 PM (IST)
नाज खेल मैदान के अस्तित्व पर मंडराने लगा खतरा

संवाद सहयोगी, बिलावर : बारिश के चलते नाज दरिया में आई बाढ़ के कारण नाज खेल मैदान के किनारों पर जारी भूस्खलन जारी है जिससे मैदान के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। विभाग की ओर से कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया तो इंडोर स्टेडियम बनने जा रहा नाज खेल मैदान पूरी तरह बह जाएगा। गत वर्षो बरसात में आने वाली बाढ़ से नाज खेल मैदान को बचाने के लिए किनारों पर क्रेट डालकर बनाई गई सुरक्षा कवज गत दिनों बारिश के बाद बाढ़ में बह गया है। बाढ़ से मैदान किनारे का एक बड़ा हिस्सा बहा है। जिससे मैदान के साथ साथ हनुमान पार्क के किनारों से भूमि खिसकना शुरू हो गई है लेकिन विभाग द्वारा नाज खेल मैदान के अस्तित्व पर बन आए खतरों से निपटने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है।

loksabha election banner

बिलावर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, मनोहर लाल कपूर, हेमंत कुमार वर्मा, गिरधारी लाल आदि ने कहा कि दो सालों से नाज के क्रेट बह रहे है। हर साल बाढ़ भूमि के बडे़ हिस्से को बहा ले जाती है। इस बार खेल मैदान के किनारे का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया। सब डिवीजन प्रशासन के साथ साथ बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से भी हनुमान पार्क और नाज खेल मैदान को बचाने के लिए बाढ़ बहे क्रेट को डालने की मांग कर चुके हैं लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस बारे में एसडीएम बिलावर राजेश कुमार बसोत्रा का कहना है कि वह स्वयं नाज का बाढ़ नियंत्रण विभाग के एईई को लेकर दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे और फिर उचित कदम उठाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.