लाल चौक के लिए लाल किला दिल्ली से आज चलेगी तिरंगा यात्रा
संवाद सहयोगी, कठुआ : नेशनल पैंथर्स पार्टी नई दिल्ली के लाल किला से चार मई को लाल चौक श्रीनगर पर तिरं
संवाद सहयोगी, कठुआ : नेशनल पैंथर्स पार्टी नई दिल्ली के लाल किला से चार मई को लाल चौक श्रीनगर पर तिरंगा फहराने के लिए तिरंगा यात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब हिमाचल से होती हुई छह मई को राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में प्रवेश करेगी। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया ने आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी।
मनकोटिया ने कहा कि इस यात्रा से पूरे देश में राष्ट्रवाद और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। तिरंगा के इतिहास और गौरव का प्रचार यात्रा के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि राज्य जम्मू कश्मीर में तिरंगा का अपमान करने वालों को सम्मान दिया जाता है जबकि तिरंगा का सम्मान करने वालों पर लाठियां बरसाई जाती हैं। जिसका उदाहरण एनआइटी श्रीनगर में पुलिस द्वारा तिरंगा फहराने वालों पर बरसाई गई लाठियों से साफ देखने को मिल गया है। इससे देश विरोधी तत्वों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं लेकिन पैंथर्स पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पैंथर्स पार्टी की तिरंगा यात्रा का मकसद ही यही है कि देशभक्तों में राष्ट्रवाद की भावना उत्पन्न करना और एनआइटी में विद्यार्थियों के लाठीचार्ज मामले पर राज्य की भाजपा सरकार से जबाव सुनिश्चित करना है।