विद्यार्थियों ने ग्लोबल वार्मिग को विश्व के लिए बताया खतरा
संवाद सहयोगी, बसोहली : रामेष्ट कॉलेज आफ एजूकेशन में ग्लोबल वार्मिग विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता
संवाद सहयोगी, बसोहली : रामेष्ट कॉलेज आफ एजूकेशन में ग्लोबल वार्मिग विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के 25 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए छात्रों ने मानवता के लिए ग्लोबल वार्मिग को गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि इस खतरे के बादल केवल एक राष्ट्र तक सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि विश्व के लिए यह एक चुनौती बन गया है। ग्लोबल वार्मिग के चलते ग्लेशियर पिघलने लगे हैं। ओजोन परत पर खतरा हो गया है। समुद्र के पानी का जलस्तर बढ़ रहा है और फसलें कभी भरपूर हो रही हैं तो कभी बिल्कुल नहीं हो रही हैं। वहीं ज्यादा गर्मी और ज्यादा बरसात भी इसी ग्लोबल वार्मिग की देन है। ग्लोबल वार्मिग इंसान के लिए भी खतरा बना हुआ है। इससे कैंसर, चमड़ी रोग, सांस में मुश्किल, अंधापन बढ़ रहा है। जंगलों का समाप्त होना, आबादी बढ़ना, प्रदूषण, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला कचरा इस सब के लिए जिम्मेदार है। सरकार को प्रदूषण रहित पृथ्वी को बनाने के लिए कड़े तेवर दिखाने चाहिए। अंत में सभी प्रतिभागियों को कॉलेज के एमडी राजेंद्र प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया।