पौधरोपण कर लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश
फोटो सहित : 10 संवाद सहयोगी, बिलावर : पर्यावरण को बचाने के लिए डोगरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बिलाव
फोटो सहित : 10
संवाद सहयोगी, बिलावर : पर्यावरण को बचाने के लिए डोगरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बिलावर तहसील के कई क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों में पौधे भी वितरित किए। मंगलवार को संगठन के अध्यक्ष संजीत शर्मा ने गाव-गाव में जाकर लोगों के सहयोग से आंबला, बेल व सागवान के पौधे रोपित किए।
इस मौके पर संजीत शर्मा ने कहा कि पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, एडीडीसी कठुआ मनमोहन सिंह और डीएफ ओ बिलावर सतपाल पखरू के सहयोग से उनकी संस्था ने बिलावर, देवल, फिं तर, पल्लन, परनाला, मुनी व धर्मकोट में न केवल पौधरोपण किया, बल्कि लोगों को भी पौधे वितरित किए। इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खाली स्थानों पर पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि उनका एक प्रयास है कि लोग पौधरोपण जरूर करें और धरती को हरा-भरा रखें। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य अपने जन्मदिवस पर कम से कम एक पौधा लगा कर उसकी देखभाल भी करे।