पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर जताया शोक
फोटो : 11 संवाद सहयोगी, चड़वाल : पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर विभिन्न राजनीत
फोटो : 11
संवाद सहयोगी, चड़वाल : पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों व बुद्धिजीवियों द्वारा गहरा शोक जताया है। यूथ कांग्रेस नेता रोमी शर्मा की अध्यक्षता में चड़वाल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत नेता मिसाइल मेन अब्दुल कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रोमी शर्मा, समाज सेवक अरुण खजूरिया ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम देश की जनता के प्रिय नेता थे। उनके निधन से देश को गहरा आघात पहुंचा है। वहीं इस अवसर उन्होंने पंजाब के दीना नगर में आतंकी हमले मारे लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मोन भी रखा। उधर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने भी पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर दुख प्रकट किया है। राष्ट्रीय किसान संगठन के नेता शिव देव सिंह ने भी पूर्व राष्ट्रपति कलाम की मौत शोक जताया है।