किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप
संवाद सहयोगी, हीरानगर : कांग्रेस के पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा ने सरकार पर किसानों की अनदेखी क
संवाद सहयोगी, हीरानगर : कांग्रेस के पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बासमती की कीमत कम होने से किसान पहले ही परेशान थे। अब गेहूं का 75 फीसद नुकसान हो चुका है। सरकार ने केसीसी पर कर्ज माफ नहीं किए और न ही उचित मुआवजा दिया है।
ऐसे हालात में किसानों को गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा। चलोत्रा हीरानगर कस्बे में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पीडीपी व भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पाकिस्तान की गोलीबारी के कारण सीमांत किसानों को परेशानी हो रही है। भाजपा नेताओं ने पांच-पांच मरले प्लाट अलाट करने और सुरक्षा प्रबंधों के लिए बंकर बनाने के लिए सीमांत लोगों से वायदे किए थे, लेकिन अब कोई सुध नहीं ले रहा। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश डोगरा ने कहा कि भाजपा व पीडीपी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। गांवों में लोग बिजली, पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें।
बैठक में सुरेंद्र सिंह, देस राज, करण मन्हास, जगदीश राज व शिव राम मौजूद थे।