सतपाल शर्मा के निधन पर शोक जताया
कठुआ : कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता सतपाल शर्मा के अचानक निधन पर जिला कांग्रेस में शोक की लहर है। मंग
कठुआ : कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता सतपाल शर्मा के अचानक निधन पर जिला कांग्रेस में शोक की लहर है। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने शोकसभा का आयोजन किया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
जिला कांग्रेस के प्रधान सुभाष गुप्ता व वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा ने कहा कि सतपाल शर्मा एक सक्रिय कार्यकर्ता थे और पार्टी कार्यो में उनका काफी योगदान रहा है। उनकी युवा अवस्था में ही आकस्मिक निधन से कार्यकर्ताओं को काफी धक्का लगा है। यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। इससे पूर्व श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें शहरवासियों के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों और कई कांग्रेसी नेताओं ने भाग लेकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
शोकसभा में गणेश दत्त, प्रदेश सचिव बलवीर पठानिया, नोहर सिंह, राजेश शर्मा, गुलजार अहमद, राकेश शर्मा, सरपंच विजय टगोत्रा, कांत कुमार, दरबारी लाल शर्मा, यज्ञ राम शर्मा, चरणजीत सिंह, निर्दोष शर्मा, कृपाल सिंह व जुगल बाली मौजूद थे।