यज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़
संवाद सहयोगी, चड़वाल : विश्व शांति के उद्देश्य से गांव सैडा में महंत गोपाल दास की देखरेख में चल रहे 2
संवाद सहयोगी, चड़वाल : विश्व शांति के उद्देश्य से गांव सैडा में महंत गोपाल दास की देखरेख में चल रहे 21 कुंडीय अति महाविष्णु यज्ञ में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार को भाजपा नेता नारायण दत्त त्रिपाठी ने प्रधान मंडल में विशेष पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया और राज्य व विश्व शांति की मंगल कामना की गई। पूजा के बाद नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। लोगों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंडी के इस क्षेत्र में लोग खस्ता हाल संपर्क मार्गों व अन्य समस्याओं में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, लेकिन लोगों में आपसी सद्भाव काफी मजबूत है। उन्होंने यज्ञशाला के आसपास कार्यकर्ताओं के साथ सफाई भी की।