राज्य में 44 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी भाजपा : रंजीत ¨सह
संवाद सहयोगी हीरानगर : तहसील में भी विलय दिवस पर भाजपा मंडल प्रधान अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में ही
संवाद सहयोगी हीरानगर : तहसील में भी विलय दिवस पर भाजपा मंडल प्रधान अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में हीरानगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रंजीत ¨सह मुख्य तौर पर शामिल हुए।
इस अवसर पर ठाकुर रंजीत ¨सह व अन्य वक्ताओं ने विलय दिवस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1947 में आज के दिन राज्य का भारत में विलय हुआ था। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह हरियाणा व महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर सरकार का गठन किया, उसी प्रकार राज्य में 44 से ज्यादा सीटें हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी।
वहीं, मंडल प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान को उसी उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहिए, जिसे आम जनता पसंद करती हो और समाज सेवा की भावना रखता हो।
इस अवसर पर मुकेश पादा, एससी मोर्चा के जिला प्रधान कुलदीप राज, उपप्रधान लक्की भगत, कर्ण कुमार, गो¨वद राम कांडले, सुनील ¨सह, सूरज भगत, हंस राज बड़ियाल आदि मौजूद थे।