जिले में धूमधाम से मनाई गई दीपावली
जागरण न्यूज नेटवर्क, कठुआ : जिले भर में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मां लक्ष
जागरण न्यूज नेटवर्क, कठुआ : जिले भर में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की तो युवा आतिशबाजी में व्यस्त रहे।
दीपावली की शाम को विशेष पूजा अर्चना में परिवार के सभी परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। उधर, बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। शहर के रामलीला मैदान में लगाए गए आतिशबाजी के स्टॉलो पर युवाओं ने खरीदारी की। रात को भी लोगों ने अपने घरो में दीप मालाएं कर आतिशबाजी की। हालांकि देश भर में प्रदूषण और गंदगी का कारण बनने वाले पटाखों से परहेज करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाए गए थे, लेकिन इसके बावजूद रात भर चले जोरदार पटाखों से आसमान में जहां धुंआ रहा, वहीं धमाकों की आवाज से उत्पन्न हुए ध्वनि प्रदूषण ने भी कई लोगों को परेशान किया।
वहीं, जिला के पहाड़ी तहसील बनी, रामकोट आदि क्षेत्रों में भी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरों के घर जाकर उनमें मिठाईयां वितरित करते हुए इस पर्व की बधाई दी। युवाओं ने आतिशबाजी करते हुए इसका जश्न अपने तरीक से मनाया।
बसोहली में भी रोशनी का त्योहार दीपावली बसोहली तहसील में धाíमक श्रद्धा व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सुबह से ही बसोहली तहसील के विभिन्न मंदिरों में लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। लोगों ने दीपावली पर विश्व शांति व सुख शांति की कामना से मंदिरों में पूजा अर्चना की। बही, बच्चों ने दीपावली को अपने ही अंदाज में मनाया। बच्चे सुबह से ही पटाखे जलाने में व्यस्त थे। दीपावली का जश्न दूसरे दिन को भी जारी रहा, दिन भर बच्चों द्वारा पटाखे जलाने का शोर रहा। देर रात तक कस्बे के लोग आतिशबाजी कर दीपावली का जश्न मनाते रहे।