Move to Jagran APP

भूमि विवाद में फायरिंग, यातायात पुलिसकर्मी समेत चार घायल

संवाद सहयोगी, कठुआ : भूमि विवाद के कारण एक गुट ने दूसरे गुट पर फायरिंग कर दी। उसके बाद क्षेत्र में त

By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 08:26 PM (IST)
भूमि विवाद में फायरिंग, यातायात पुलिसकर्मी समेत चार घायल

संवाद सहयोगी, कठुआ : भूमि विवाद के कारण एक गुट ने दूसरे गुट पर फायरिंग कर दी। उसके बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया।

loksabha election banner

घटनाक्रम के अनुसार, बरवाल मोड़ इलाके में रविवार को दोपहर भूमि विवाद के कारण दो गुटों में कहासुनी हो गई। उसके बाद एक गुट के सदस्य ने दूसरे गुट के लोगों पर फायरिंग कर दी। दूसरे गुट के चार लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तीन घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जम्मू रेफर कर दिया। उनकी पहचान पवन कुमार, रछपाल, सुरेंद्र सिंह सभी पुत्र अमर सिंह निवासी बरवाल के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायल की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है।

जिला अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का आरोप है कि उनकी अपने ही संबंधियों से भूमि विवाद चल रहा है। रविवार को वे अपने खेतों में सीमेंट के पोल लगा रहे थे कि इसी बीच शिव चरण सिंह व तिलक राज पुत्र मुकंद सिंह उनके खेत में आ गए। वहां गाली-गलौज किए जाने के बाद शिव चरण ने अपनी बंदूक से उन पर फायर कर दिया। चारों भाई छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए, जिन्होंने पवन, कुलदीप व रछपाल को अस्पताल पहुंचाया। सुरेंद्र की टांग में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से तीन घायलों को रेफर कर दिया गया। घायल पवन सिंह यातायात पुलिस में है और अभी में जम्मू में तैनात है।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रमुख मोहन लाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हाल जानते हुए मामले की जानकारी हासिल की। घटना स्थल पर गई पुलिस टीम ने बंदूक से चली गोली के दो खोखे भी बरामद किए हैं। आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी बिजली विभाग में कार्यरत है।

थाना प्रभारी संजीव सलाथिया ने बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.