मुफ्ती सरकार में भाजपा के दो राज्यमंत्रियों को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
जम्मू में दरबार बंद होने के अंतिम दिन भाजपा के दो राज्यमंत्रियों अब्दुल गनी कोहली और छीङ्क्षरग दोरजे को कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। राजभवन में शुक्रवार को आयोजित समारोह में राज्यपाल एनएन वोहरा ने दोनों राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मुफ्ती मुहम्मद
जम्मू। जम्मू में दरबार बंद होने के अंतिम दिन भाजपा के दो राज्यमंत्रियों अब्दुल गनी कोहली और छीङ्क्षरग दोरजे को कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। राजभवन में शुक्रवार को आयोजित समारोह में राज्यपाल एनएन वोहरा ने दोनों राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मुफ्ती मुहम्मद सईद के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में भाजपा के कैबिनेट मंत्रियों की संख्या आठ हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा विधान परिषद के चेयरमैन हाजी अनायत अली, उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन जहांगीर हुसैन मीर, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी, मुख्य सचिव इकबाल खांडे, मुख्य विजीलेंस कमिश्नर कुलदीप खुड्डा, मुख्य सूचना आयुक्त जीएन सौफी भी मौजूद रहे।
कालाकोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक अब्दुल गनी कोहली को सरकार के गठन पर राज्यमंत्री बनाया गया था और उनके पास ट्रांसपोर्ट का स्वतंत्र प्रभार है। वहीं, एमएलसी छीङ्क्षरग दोरजे को राज्यमंत्री बनाया गया था और उनके पास सहकारिता का स्वतंत्र प्रभार है। भाजपा पिछले काफी समय से पीडीपी पर उनके दो राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाने का दवाब बना रही थी। अब मुफ्ती सरकार में भाजपा के कैबिनेट मंत्रियों की संख्या छह से बढ़कर आठ हो गई है और राज्यमंत्रियों की संख्या पांच से कम होकर तीन रह गई है। मंत्रिमंडल में पीडीपी के खाते से 11 कैबिनेट मंत्री है।
शपथ लेने के बाद -छीङ्क्षरग दोरजे ने कहा कि 'एक मंत्री होने के नाते मैं राज्य के विकास के लिए काम करूंगा। लद्दाख में जोजिला टनल, लेह में हवाई सेवा का विस्तार और लेह व कारगिल के लंबित मसलों का समाधान मेरी प्राथमिकता होगी।
शपथ लेने के बाद अब्दुल गनी कोहली ने कहा कि 'जम्मू के मेट्रो सेवा शुरू करने के प्रस्ताव पर गौर किया जा रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करके विशेषज्ञों से प्रोजेक्ट पर बातचीत होगी। जम्मू व श्रीनगर शहरों में बढ़ती ट्रैफिक से समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। सरकार की कोशिश है कि ट्रैफिक समस्या का समाधान निकाला जाए। इसके लिए जम्मू बस स्टैंड के बेसमेंट में टर्निमल बनाने पर विचार किया जा रहा है।