सबसे छोटा जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना
जत्थे मे बालटाल के लिए 380 और पहलगाम के लिए 579 श्रद्धालु रवाना हुए। इसके अलावा 182 साधु भी यात्रा के लिए रवाना हुए, जिनमे आठ साध्वी थी।
जम्मू, [राज्य ब्यूरो] । श्री बाबा अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओ की संख्या मे अब धीरे-धीरे कमी आने लगी है। शुक्रवार को इस बार का अब तक का सबसे छोटा 1121 श्रद्धालुओ का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
जत्थे मे बालटाल के लिए 380 और पहलगाम के लिए 579 श्रद्धालु रवाना हुए। इसके अलावा 182 साधु भी यात्रा के लिए रवाना हुए, जिनमे आठ साध्वी थी। सुबह पौने तीन बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 38 छोटे-बड़े वाहनो मे सवार होकर श्रद्धालु रवाना हुए।
इस दौरान बाबा बर्फानी के दर्शनो को लेकर श्रद्धालुओ मे पहले की तरह ही उत्साह बरकरार था। बम-बम भोले के जयकारो के बीच श्रद्धालु रवाना हुए। इस बार यात्रा मे एक तथ्य यह भी है कि 23वे दिन भी एक हजार से अधिक श्रद्धालु आधार शिविर भगवती नगर से रवाना हुए।
जबकि पिछले वर्ष इतनी अवधि मे आधार शिविर से रवाना होने वालो की संख्या पांच सौ से भी कम हो गई थी। इससे पहले के वर्षो मे भी आधार शिविर से जाने वालो की संख्या कम थी।
यह भी पढ़ें: लश्कर-ए-तैयबा ने 10 लाख का इनामी आतंकी शौकत अहमद टाक को बनाया कमांडर