पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होगा प्रदेश भाजपा का 106 सदस्यीय दल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भाजपा के 106 पदाधिकारियों का दल भी हिस्सा लेगा।
जम्मू, राज्य ब्यूरो। दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पदभार संभालने जा रहे नरेन्द्र मोदी के वीरवार को दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भाजपा के 106 पदाधिकारियों का दल भी हिस्सा लेगा। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने का निमंत्रण मिलने से उत्साहित भाजपा के अधिकतर पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना के नेतृत्व में बुधवार की शाम जम्मू से राजधानी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कुछ नेता सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
कई नेता वीरवार सुबह हवाई जहाज से दिल्ली जाएंगे। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को बुधवार सुबह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हाईकमान का निमंत्रण मिला। शपथ ग्रहण समारोह की तिथि फाइनल होने के बाद से इस निमंत्रण का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। ऐसे में निमंत्रण मिलते ही भाजपा नेताओं की दिल्ली जाने की तैयारियां शुरू हो गई। प्रदेश भाजपा के कार्यालय सचिव ने निमंत्रण के बारे में प्रदेश पदाधिकारियों को सूचित करने के साथ उन्हें एसएमएस भी भेजे। दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने वालों में भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा, जामियांग त्सीरिंग नांग्याल व राज्यसभा के सांसद शमशेर ¨सह मन्हास शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री व सांसद डॉ. जितेंद्र ¨सह पहले से दिल्ली में हैं। स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह के साथ संगठन महामंत्री अशोक कौल, पूर्व मंत्री सत शर्मा, तीनों महासचिव व अन्य कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप