सांबा में दो हादसों में चार घायल
संवाद सहयोगी, सांबा : कस्बे में दो स्थानों पर सड़क हादसे हुए। जिनमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
संवाद सहयोगी, सांबा : कस्बे में दो स्थानों पर सड़क हादसे हुए। जिनमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सांबा के मुख्य चौक के पास एक गैस टैंकर ने कार व मिनी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग घायल हुए। जिनकी पहचान गोविंद सिंह निवासी गुढ़ा जटां व बब्लू सिंह निवासी कटली के रूप में हुई है। इन घायलों को जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया। वहीं इस दुर्घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर एतराज जताया कि पुलिस इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर नहीं पहुंची। सांबा निवासी लबलू सम्बयाल ने कहा कि पुलिस को इस दुर्घटना के बारे में सूचित भी किया गया था परन्तु उसके बावजूद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग तो पहले भी इस तरह की घटनाओं में मदद के लिए आते रहे हैं और आते रहेंगे परन्तु पुलिस को भी चाहिए कि वह अपनी डयूटी को ईमानदारी से करें। वहीं दूसरा सड़क हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला अस्पताल सड़क के पास हुआ। महिन्द्रा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस टक्कर से स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान भास्कर पुत्र प्रसिद्ध सिंह व शालू पठानिया पत्नी चंद्र प्रताप सिंह दोनों निवासी कैहली मंडी सांबा के रूप में हुई है। दोनों को जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया। वहीं भास्कर सिंह की चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने दोनों ही मामले दर्ज कर लिए हैं।