प्राचीन सभ्यता, संस्कृति से रूबरू कर रहीं ब्रह्माकुमारी
जागरण संवाददाता, जम्मू : भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और अध्यात्म का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाने के
जागरण संवाददाता, जम्मू : भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और अध्यात्म का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाने के लिए ब्रह्माकुमारी सराहनीय सेवाएं दे रही है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही प्रदर्शनियां इन मूल्यवान विचारों को लोगों के जीवन में उतारने का सहज तरीका है।
यह बात विधानसभा के स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने वीरवार को आपशंभू मंदिर के नजदीक ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 12 ज्योतिर्लिगम मेले का शुभारंभ करते हुए कही। इस प्रदर्शनी में भारत के प्राचीन 12 शिव मंदिर दर्शाए गए हैं। इसके अलावा जीवन प्रदर्शनी, संपूर्ण ग्राम विकास प्रदर्शनी, शाश्वत यौगिक खेती, वेसन मुक्त प्रदर्शनी शामिल है। मेले का निरीक्षण करने के बाद स्पीकर ने कहा कि सारे 12 ज्योतिर्लिगम एक दर्शन करने मात्र से उन्हें मन में शांति की अनुभूति हो रही है।
उन्होंने कहा कि शिवरात्रि पर लगाई गई यह प्रदर्शनी लोगों के लिए वरदान साबित होगी। यह मूल्यवान प्रदर्शनी जीवन में उतारने का बहुत सहज तरीका है। प्रदर्शनी के माध्यम से बुरी आदतों को छोड़ने के कई तरीके भी बताए गए हैं। स्पीकर ने ग्राम विकास प्रदर्शनी को देखते हुए कहा कि यदि सारे गांव ऐसे हो जाएं तो शहर कोई पसंद ही नहीं करेगा।
वहीं, मेले में उपस्थित राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुदर्शन दीदी ने कहा कि जब तक हम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते उनका प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी का मकसद भारत को अध्यात्म, कृषि में विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं को मेले में आमंत्रित किया।