Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, महिला ने आरोपित की बच्चे को भी दिया जन्म

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला का दावा है कि वह मुख्य संजय कुमार निवासी उदयवाला के घर पर किराये पर रहती थी। महिला की कुछ समय पूर्व पंजाब में रहने वाले युवक से शादी हुई थी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 06:28 PM (IST)
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, महिला ने आरोपित की बच्चे को भी दिया जन्म
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, महिला ने आरोपित की बच्चे को भी दिया जन्म

जम्मू, जागरण संवाददाता। बख्शी नगर के रेशम घर इलाके में रहने वाली महिला ने उदयवाला में रहने वाले एक युवक व उसके दोस्त पर उससे दुष्कर्म करने का मामला दोमाना पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। महि,ला का आरोप है कि डेढ वर्ष तक उससे शादी करने का झांसा देकर आरोपित दुष्कर्म करता रहा। उसने आरोपित की बच्ची को भी जन्म दिया है जो अब छह माह की हो गई है। आरोपित अब उससे शादी करने की बजाए अपने दोस्त के आगे परोस दिया। आरोपित का दोस्त राज्य पुलिस के लिए काम करने वाला एसपीओ है। इसके अलावा महिला ने मुख्य आरोपित के पिता भी इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला का दावा है कि वह मुख्य संजय कुमार निवासी उदयवाला के घर पर किराये पर रहती थी। महिला की कुछ समय पूर्व पंजाब में रहने वाले युवक से शादी हुई थी। कुछ देर के बाद उसका पति उसे छोड़ कर चला गया था। इस बात का लाभ उठाकर संजय कुमार साजिश के तहत उसके करीब आ गया। संजय ने उसने शादी करने का आश्वासन दिया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। संजय के पिता पूर्ण चंद को भी पूरी बात का पता था, लेकिन वह भी अपने बेटे का पूरा सहयोग करता था।

इस दौरान शिकायतकर्ता ने आरोपित की बच्ची को भी जन्म दिया। इसके बावजूद संजय ने उससे शादी नहीं की। कुछ दिनों पूर्व तो हद ही हो गई, आरोपित ने अपने एक दोस्त शहनशाह जो घर पर बुला लिया। धोखे से उसने भी शिकायतकर्ता से दुष्कर्म कर दिया। मजबूर होकर महिला पौणीचक्क पुलिस चौकी में पहुंच गई और तीनों आरोपितों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई।

पौणीचक्क चौकी प्रभारी हरि दत्त ने बताया कि संजय और शहनशाह पर महिला से दुष्कर्म करने जबकि तीसरे आरोपित संजय के पिता के विरुद्ध साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.