Move to Jagran APP

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पांच भाजपा नेता निष्कासित

ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए भाजपा ने अपने पांच नेताओं को निष्कासित कर दिया है। इनमें नौशहरा के तीन व सांबा जिले के दो नेता शामिल है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 03:47 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 03:47 PM (IST)
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पांच भाजपा नेता निष्कासित
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पांच भाजपा नेता निष्कासित

जम्मू, जागरण संवाददाता । ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए भाजपा ने अपने पांच नेताओं को निष्कासित कर दिया है। इनमें नौशहरा के तीन व सांबा जिले के दो नेता शामिल है।

loksabha election banner

पार्टी के अनुसार, भाजपा किसान मोर्चा के नौशहरा जिला प्रधान मोहन लाल, नौशहरा जिला सचिव नरेश सिंह चिब तथा नौशहरा के सियोट मंडल महासचिव विजय कुमार शर्मा तथा सांबा जिला में सुंब मंडल के महासचिव तरसेम शर्मा व विजयपुर मंडल के उपाध्यक्ष सुखजिंद्र सिंह भोला को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार ये लोग बीडीसी चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के विरोध में काम कर रहे थे। पार्टी विरोधी गतिविधियां में शामिल होने पर पार्टी की तरफ से इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि गत दो दिन पहले भी ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) चुनाव में बागी तेवर दिखाते हुए भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे आठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए भाजपा से निकाल दिया गया था जबकि अनुशासनहीनता के मामले में एक कार्यकर्ता को पद से हटा दिया गया था।

जिन आठ कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता रद की गई है, उनमें जम्मू ग्रामीण जिला के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रधान मनोहर लाल, भाजपा के रायपुर मंडल के उपप्रधान मदन लाल, नगरोटा मंडल के उप प्रधान बोधराज सिंह नगरोटा महिला मोर्चा मंडल प्रधान आभा जम्वाल, रियासी की महिला मोर्चा जिला प्रधान नीलम शर्मा, एससी मोर्चा कठुआ के जिला प्रधान कर्ण कुमार, रायपुर दोमाना अनुसूचित जाति मोर्चा के उप प्रधान मनोहर लाल व घगवाल मंडल के उप प्रधान जसबीर सिंह शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.