वाइस चेयरमैन बने चौधरी मनमोहन सिंह का भव्य स्वागत
फोटो 26 जम्मू : जम्मू कश्मीर हेल्थ एंड मेडिकल सप्लाई डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन बने चौधरी मनमोहन
फोटो 26
जम्मू : जम्मू कश्मीर हेल्थ एंड मेडिकल सप्लाई डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन बने चौधरी मनमोहन सिंह का जम्मू एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सुबह जैसे ही वह एयरपोर्ट रोड पर पहुंचे, लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। चौधरी मनमोहन सिंह जम्मू नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं और वर्तमान में जेएंडके जाट महासभा के प्रधान भी हैं। उनके जम्मू कश्मीर हेल्थ एंड मेडिकल सप्लाई डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन बनाए जाने दूर दराज के क्षेत्रों से लोग एयरपोर्ट रोड पर एकत्र हुए। चौधरी मनमोहन का जगह-जगह स्वागत किया गया। वह रैली की शकल में सतवारी पहुंचे और यहां पर भी उनका स्वागत किया गया। विभिन्न समुदाय के लोगों ने उनके स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया।
अपने संबोधन में चौधरी मनमोहन सिंह ने कहा कि लोगों के विकास के लिए जो कुछ संभव हुआ किया जाएगा। जाट बिरादरी के विकास के लिए बढ़-चढ़ कर काम होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना पूर्ण सहयोग दें ताकि विभाग में सुधार लाया जा सके व लोगों के लिए बढ़चढ़ कर काम किया जा सके। चौधरी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। मौके पर कर्नल आरएल गंगल, दिवान सिंह, हरमीत सिंह, शाम लाल, रशपाल सिंह, रंजीत सिंह, जीत लाल, गुरमीत सिंह, मनमोहन सिंह खालसा, अशोक सिंह, यशपाल आदि उपस्थित थे।