घर की छत का मलबा गिरा
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : गांव मखनपुर चाढ़का में एक मकान की छत का मलबा गिर गया। इस दौरान घर की मालकिन
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 01:17 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 01:17 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिश्नाह : गांव मखनपुर चाढ़का में एक मकान की छत का मलबा गिर गया। इस दौरान घर की मालकिन महेंद्र कौर व व उसका भतीजा बाल-बाल बच निकले। महिला महेंद्र कौर ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है। पति की मौत हो चुकी है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। भतीजे को गोद में लिए बैठी थी। उसी समय एक तोते पर बिल्ली ने झपंट्टा मारा। वह तोते को बचाने पहुंची, तभी छत का पूरा मलबा जमीन पर आ गिरा। महिला के पड़ोसी स. मेयर सिंह ने महिला की मदद के लिए प्रशासन से अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें