टिप्पर ने आगे चल रही बस को मारी टक्कर, चालक जख्मी
सांबा : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चीची माता मंदिर के पास टिप्पर चालक ने आगे चल रही बस को
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 01:55 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 01:55 AM (IST)
सांबा : जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चीची माता मंदिर के पास टिप्पर चालक ने आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल सांबा में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान मेजर राम निवासी समोठा गोरन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह हादसा बुधवार दोपहर को पेश आया। टिप्पर चालक ने अपने आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए, लेकिन टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने तुरंत हाईवे पर यातायात सुचारु करवा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें