भूमि विवाद को लेकर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला
जागरण संवाददाता, जम्मू : कानाचक्क थानांर्गत हरि सिंह घराट इलाके में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों
जागरण संवाददाता, जम्मू :
कानाचक्क थानांर्गत हरि सिंह घराट इलाके में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति घायल हो गया। उसे अस्तपाल में भर्ती करवाया गया। एसएचओ कानाचक्क राजेश शर्मा के अनुसार वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान पोपी सिंह तथा सिकंदर सिंह दोनों निवासी हरि सिंह घराट के रूप में हुई।
यह घटना गत रविवार देर शाम की है। अजीत सिंह अपने घर से किसी काम के सिलसिले में जा रहा था। इस दौरान पहले से उसका इंतजार कर रहे पोपी सिंह तथा सिकंदर सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों हमलावरों ने उसपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और व्यक्ति को खून से लथपथ छोड़ कर फरार हो गए। राहगीरों ने इस वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। इस मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल करवाया। कानाचक्क पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति तथा आरोपियों में भूमि विवाद चल रहा है, जिसके चलते हमला हुआ है। घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई को अंजाम दे रही है।