राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी नवरात्र, नवरेह की बधाई
जम्मू : मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नवरात्र और नवरेह के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश
जम्मू : मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नवरात्र और नवरेह के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अवसर राज्य की समग्र संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने राज्य में लोगों के लिए साप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे, शाति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
वहीं राज्यपाल एनएन वोहरा ने भी लोगों को नवरात्र और नवरेह की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में, राज्यपाल ने कहा कि लाखों तीर्थयात्रियों के लिए नवरात्र का विशेष महत्व है, जो इस पवित्र अवधि के दौरान श्री माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए पवित्र गुफा की यात्रा करते हैं। राज्यपाल ने सभी कश्मीरी पंडितों को भी शुभकामनाएं दीं, जो इस शुभ दिन को नववर्ष और वसंत की शुरुआत पर नवरेह के रूप में मनाते हैं। राज्यपाल ने प्रार्थना की कि यह अवसर राज्य में सद्भाव, भाईचारे, मित्रता, शाति, प्रगति और समृद्धि का अग्रदूत बनेगा।
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने नवरात्र के पवित्र दिनों के प्रारंभ पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।