राम अवतार बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के नए आइजी बने
राज्य ब्यूरो, जम्मू : गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर के डीआइजी पीएसओ राम अवतार को पद
राज्य ब्यूरो, जम्मू : गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल जम्मू फ्रंटियर के डीआइजी पीएसओ राम अवतार को पदोन्नत कर उन्हें जम्मू का नया आइजी बना दिया है। पहले इस पद तैनात आइजी डीके उपाध्याय को दिल्ली ट्रांसफर किया गया है।
मंगलवार को पदोन्नति के साथ डीआइजी राम अवतार को उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र दिवस से पहले राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी नवाजा गया। लिहाजा, यह उनकी दोहरी उपलब्धि है। वह आइजी डीके उपाध्याय के दिल्ली रवाना होते ही नई जिम्मेवारी संभाल लेंगे।
आइजी राम अवतार वर्ष 1984 में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए थे। उन्होंने देश के लगभग सभी हिस्सों में नौकरी की है। वर्ष 1999 में उन्होंने कश्मीर में अपनी तैनाती के दौरान आतंकवाद के खात्मे में सराहनीय योगदान दिया था। इस दौरान उन्हें वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था। आइजी राम अवतार पहले डीआइजी थे, जिन्होंने नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में बीएसएफ का मुख्यालय स्थापित किया था। उन्होंने इस आतंकवाद प्रभावित सेक्टर को तीन साल कमान भी किया।