Move to Jagran APP

महिलाओं में अधिकारों की जगा रहीं अलख

गुलदेव राज, जम्मू नारी जब जागरूक होगी तो ही सशक्त बनेगी और समाज में सम्मान के साथ रह सकेगी। इस लक्

By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 02:13 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 02:13 AM (IST)
महिलाओं में अधिकारों की जगा रहीं अलख
महिलाओं में अधिकारों की जगा रहीं अलख

गुलदेव राज, जम्मू

loksabha election banner

नारी जब जागरूक होगी तो ही सशक्त बनेगी और समाज में सम्मान के साथ रह सकेगी। इस लक्ष्य को सामने रखकर कर काम करने वाली सुनीता बंगोत्रा आज महिलाओं की मार्गदर्शक बन गई हैं। अपने जागृति कार्यक्रमों के जरिए वह महिलाओं को को सशक्त बनाने में जुटी हुई हैं। महिलाओं को एकजुट करना, उनको अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करना और अपने पैरों पर खड़ा करना उनका मुख्य मकसद है। यही कारण है कि उनकी महिला मंडली में कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। महिलाओं को सही रास्ता दिखाने के लिए सुनीता बंगोत्रा ने 'सावित्री बाई फूले' महिला संगठन भी बनाया हुआ है और इसके सदस्यों की संख्या पचास से पार हो गई है।

पेशे से अध्यापक सुनीता बंगोत्रा को स्कूल के बाद जो फुर्सत के पल मिलते हैं वह उसका उपयोग महिलाओं को समझाने व उनको दिशा देने में करती हैं। पिछले एक साल के दौरान बिश्नाह, आरएसपुरा व जम्मू क्षेत्र में दर्जन भर जागृति कार्यक्रम कराए जा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने महिला कैडर का भी आयोजन किया, जिसमें महिलाओं को जागरूक किया गया और उनको अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

जम्मू के राजेंद्र नगर केनाल रोड निवासी सुनीता बंगोत्रा का कहना का कहना है कि आज भी चहारदीवारी में रह रही महिलाओं को अगर बराबरी पर लाना है तो उनको शिक्षित करना जरूरी है। इसलिए जहां-जहां भाषण देने का अवसर मिलता है तो महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया जाता है। दरअसल महिला पढ़ी लिखी होगी तो परिवार को दिशा देगी। महिला संगठन में भी महिलाओं को पढ़ाई लिखाई के लिए जोर दिया जा रहा है। वहीं, भ्रूण हत्या को रोकने के लिए महिलाओं को भी जागरूक करना होगा। सुनीता बंगोत्रा का कहना है कि रोजगार के लिए अब महिलाओं को सहकारिता की दिशा में आना होगा। इसके लिए उनके दिमाग में बहुत कुछ योजना बन रही है। दरअसल सहकारिता के जरिए महिलाएं अपने ग्रुप बनाकर कई तरह के यूनिट लगाकर अपने पैरों पर खड़ा हो सकती हैं। इस दिशा में हम पूरी जानकारी जुटा रहे हैं ताकि महिलाओं को सहकारिता की दिशा में मोड़ा जा सके।

-----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.